सवाई माधोपुर:- जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने सभी कार्यालय पत्रों पर “चुनाव का पर्व देश का गर्व” स्लोगन अंकित करने के निर्देश प्रदान किए है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने जिला कलक्टर गंगापुर सिटी, पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सवाई माधोपुर, समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, जिला स्तरीय अधिकारियों, लोकसभा चुनाव प्रकोष्ठ के समस्त प्रभारी अधिकारियों, शाखा प्रभारी समस्त कलेक्ट्रेट सवाई माधोपुर को लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान उनके कार्यालयों द्वारा जारी सभी पत्रों पर “चुनाव का पर्व देश का गर्व” स्लोगन अंकित करने के निर्देश दिए है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया