राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक सीमा कुमार और मदनलाल योगी गुरूवार को अपने-अपने प्रभार वाले नगर परिषद क्षेत्र में पहुंचे और विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

सीमा कुमार को सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र और मदनलाल योगी को गंगापुर सिटी नगर परिषद क्षेत्र के लिये पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान इन्होंने मतदान कार्मिकों से बातचीत की तथा मतदान केन्द्र पर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया