Sunday , 8 March 2026
Breaking News

राजकीय कन्या महाविद्यालय में हुआ चुनावी पाठशाला का आयोजन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव के निर्देशानुसार जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम तहत गत रविवार को चुनावी पाठशाला का आयोजन समर्पित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रकरण पदाधिकारी एवं तहसीलदार मुकेश अग्रवाल के आतिथ्य में राजकीय कन्या महाविद्यालय में बूथ संख्या 207 एवं 208 में हुआ। इस दौरान सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रकरण पदाधिकारी ने मतदाताओं को मत का महत्व बताते हुए शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर हैल्पलाईन, सी-विजिल, सक्षम, केवाईसी, सुविधा, वोटर सर्विस पोर्टल जैसे अनेक ऐप चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोटर हैल्पलाई ऐप के माध्यम से कोई भी नागरिक, मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, पंजीकरण, संशोधन अथवा विलोपन के लिए फॉर्म जमा करने, मतदान केंद्र एवं बीएलओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने, मतगणना के परिणाम जानने, शिकायत करने, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के बारे में विवरण खोजने का कार्य आसानी से कर सकते हैं।

 

Election school organized in Government Girls College sawai madhopur

 

वहीं सी-विजिल ऐप के माध्यम से कोई नागरिक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की कोई घटना देखता है तो सी-वजिल एप्लीकेशन का उपयोग करते हुए घटनास्थल की एक फोटो या 2 मिनट की वीडियो या ऑडियो क्लिपिंग बनाकर एप्लीकेशन के माध्यम से शिकायत कर सकता है। उन्होंने मतदाता एपिक कार्ड के अतिरिक्त 12 अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों की जानकारी भी प्रदान की। इस दौरान बीएलओं एवं सुपरवाइजर रामजीत मीना, उपखण्ड सवाई माधोपुर स्वीप टीम के सदस्य मुजाहिद खान, प्राचार्य धीरेन्द्र सिंह सोलंकी, अवधेश शर्मा, देवीशंकर शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, मनोज मीना, असलम खान, इन्द्रा चौधरी, दीपमाला सहित आम मतदाता उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !