जिला प्रमुख और प्रधान पदों लिये सोमवार को नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जाएंगे, इसी दिन मतदान होगा। तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को जिला प्रमुख और प्रधान तथा मंगलवार को उप जिला प्रमुख और उप प्रधान का चुनाव होगा। बैठक सुबह 10 बजे से शुरू होगी। नाम निर्देशन पत्र सुबह 11 बजे तक जमा किये जाएंगे।

साढ़े 11 बजे से इनकी संमीक्षा होगी। 1 बजे तक नाम वापस लिया जा सकेगा। इसके तुरन्त बाद चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। आवश्यक हुआ तो दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद परिणाम जारी किए जाएंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया