
राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के चुनाव हुए सम्पन्न
राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ जिला सवाई माधोपुर की बैठक आज शनिवार को गौतम आश्रम बजरिया में आयोजित की गई।
बैठक में राजस्व शाखा के सभी उपखण्डों एवं कलेक्ट्रेट में कार्यरत 141 कर्मचारियों के साथ ही महेन्द्रपाल शर्मा, रमेशचन्द शर्मा, अशोक नरूका, नरेन्द्र सिंह चैहान और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सम्पन्न चुनाव में सर्वसम्मति से सियाराम शर्मा सहायक प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट सवाई माधोपुर को जिलाध्यक्ष चुना गया।

इसके साथ ही मधुसूदन शर्मा वरिष्ठ सहायक तहसील सवाई माधोपुर ब्लाॅक अध्यक्ष सवाई माधोपुर, जगदीश सिन्धी सहायक प्रशासनिक अधिकारी तहसील गंगापुर सिटी ब्लाॅक अध्यक्ष गंगापुर सिटी, मुनीम गुर्जर कनिष्ठ सहायक तहसील वजीरपुर ब्लाॅक अध्यक्ष वजीरपुर, नरेन्द्र सिंह कनिष्ठ सहायक तहसील चैथ का बरवाड़ा ब्लाॅक अध्यक्ष चैथ का बरवाड़ा, ऋषिराम मीना कनिष्ठ सहायक तहसील बौंली ब्लाॅक अध्यक्ष बौंली एवं घनश्याम शर्मा वरिष्ठ सहायक तहसील मलारना डूंगर ब्लाॅक अध्यक्ष मलारना डूंगर चुने गये।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया