ग्रेन गोदाम रोड स्थित फिरदोस होटल के पास लगे बिजली सप्लाई का बाॅक्स देख रेख के अभाव की वजह से खुले पड़े हैं। \
ऐसे में यहां हमेशा राहगीरों तथा आवारा जानवरों के करंट लगने का भय बना रहता है। स्थानीय निवासी सद्दाम खान के अनुसार खुले बाॅक्स की वजह से यहां पहले भी कई बार छोटे-मोटे हादसे हो चुके हैं। पास ही गंदी नाली है जिसमें सुअर सहित अन्य कई आवारा जानवर विचरण करते रहते हैं। खुले बाॅक्स की वजह से करंट लग कर यहां इनके मरने का भय हमेशा बना रहता है। साथ ही उन्होंने बताया कि यहां एक नाली बनी हुई जो पिछले कई माह से टूटी हुई है। इस टूटी हुई नाली की वजह से यहां आए दिन छोटे-मोटे हादसे भी होते रहते हैं। ऐसे में बिजली का खुला बाॅक्स बड़े हादसों की आशंका को और बढ़ा देता है। उन्होंने नगर परिषद और जिला प्रशासन से बिजली के खुले बाॅक्स को बंद करवाने तथा पिछले कई माह से टूटी नाली को सही कराने की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
