Saturday , 7 March 2026
Breaking News

ग्राम शक्ति दिवस पर विद्युत शिविर का होगा आयोजन

ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत 28 अप्रैल को ग्राम शक्ति दिवस के अवसर पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड सवाई माधोपुर के द्वारा वृत कार्यालय खेरदा सवाई माधोपुर में सौभाग्य योजना के तहत षिविरों का आयोजन किया जायेगा। शिविर में सवाई माधोपुर जिले के 26 गांवों के उपभोक्ताओं को उनकी समस्याओं के समाधान एवं कनेक्शन जारी करने हेतु आमंत्रित किया गया।

Organizing electric camps Village Power Day Gram Swaraj abhiyan compaign chief Minister Rajasthan Vasundhara Raje BJP Sawai Madhopur
जयपुर डिस्काॅम सवाई माधोपुर के अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि शिविर में आलनपुर ग्रामीण, मोहचा का पुरा, रायपुर, खेडला, जीवद, जाखोलास कलां, नाननवास, रघुवंटी, बोरदा, बनास परसा, थनेरा, कंवरपुरा, जुवाड़, रवांजना डूंगर, हलोन्दा, जालपाखेड़ी, सवाईगंज, वीरपुर, मोरेज, क्यारदा कलां, बरनावदा, रावरा, जयसिंहपुरा, मेई खुर्द, सेंवती खुर्द एवं पाली आदि गांवों के उपभोक्ताओं को उनकी समस्याओं के समाधान एवं कनेक्शन जारी करने के लिये आमंत्रित किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में उक्त गांवों के अतिरिक्त सवाई माधोपुर जिले के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता भी अपनी समस्याओं के समाधान एवं घरेलू कनेक्शन के लिए आमंत्रित है।
अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि इस शिविर में वृत के अधीक्षण अभियन्ता, अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, सहायक राजस्व अधिकारी एवं अन्य तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करेंगे। इस शिविर में सौभाग्य योजना के तहत जिन एपीएल/बीपीएल आवेदकों को कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं, उन्हें ग्राम शक्ति दिवस पर विद्युतिकृत आवास होने का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !