Sunday , 6 September 2026
Breaking News

बजरी से भरी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली से टूटा बिजली का पोल

खिरनी क्षेत्र के मेदपुरा गांव में बुधवार की रात को बजरी की भरी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बिजली का पोल व तार टूटकर जमीन में गिर गए जिससे आधे गांव में बिजली सप्लाई बंद हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बौंली थाना पुलिस व खिरनी चौकी पुलिस द्वारा कार्यवाही की भनक लगते ही बजरी परिवहन करने वाले वाहन चालकों में हड़कम्प मच गया।

 

जिससे कई बजरी माफिया अपने बजरी से भरे वाहनों को रोड़ पर खाली करके मौके से फरार हो गए। वहीं अफरा तफरी में एक बजरी से भरे हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से रोड़ किनारे बिजली का पोल टूट गया जिससे आधे गांव में बिजली सप्लाई ठप हो गई। बिजली सप्लाई दिन भर बंद रहने से उपभोक्ताओं को गर्मी के मौसम में परेशानी उठानी पड़ी।

 

Electric pole broken by tractor-trolley loaded with gravel

 

बजरी से भरी हुई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

पुलिस थाना बौंली व खिरनी चौकी पुलिस ने बजरी के अवैध वाहनों पर कार्यवाही करते हुए बजरी से भरी हुई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। बौंली थानाधिकारी हरवंत सिंह ने बताया कि गुरूवार की रात को बजरी से भरे हुए वाहनों की सूचना मिली जिस पर कार्यवाही करते हुए रात को लगभग दो बजे मेदपुरा गांव से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की।

 

वहीं कई बजरी से भरे हुए वाहन खाली करके मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि गुरूवार को अल सुबह बजरी माफिया रोड़ पर खाली की हुई बजरी को जेसीबी मशानों से अपने वाहनों में भरकर ले गए। गौरतलब है कि क्षेत्र में इन दिनों बजरी माफिया बजरी का दिनदहाड़े ही कस्बे के आबादी क्षेत्र से अवैध परिवहन कर रहे है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !