बिजली बिल की बकाया राशि वसूलने के लिए बिजली निगम ने आज गुरुवार को अभियान चलाया। बिजली निगम आलनपुर के कनिष्ठ अभियंता धर्मराज मीना ने बताया कि अधीक्षण अभियंता के निर्देशानुसार सहायक अभियंता सवाई माधोपुर सुदर्शन मीना के मार्गदर्शन में आलनपुर टीम द्वारा बकाया वसूली अभियान के तहत उपभोक्ताओं से करीब 3 लाख 50 हजार 552 रुपए जमा करवाएं।

वहीं 4 बकाया उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेद किए गए। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान टीम ने उपभोक्ताओं को बकाया बिल राशि जमा करवाने के प्रेरित किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया