बौंली क्षेत्र के मित्रपुरा उप तहसील मुख्यालय स्थित 33 केवी विद्युत ग्रेड के समीप ही बीच रास्ते पर अधर में लटका बिजली का पोल विद्युत निगम कर्मियों की लापरवाही से कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकता है।
बीच रास्ते पर अधर में झूल रहा विद्युत लाइनों के सहारे टिका यह क्षतिग्रस्त बिजली का पोल अवगत कराने के बाद भी बिजली निगम कर्मियों को नजर नहीं आता जबकि क्षेत्र के लोगों ने इसको बदलने के लिए कई बार निगम कर्मियों को अवगत करा चुके हैं। लेकिन स्थिति जस की तस है।

ग्रामीणों के अनुसार विद्युत ग्रिड के सामने से कुटका की ओर जा रहे ग्रेवल सड़क मार्ग के ऊपर रास्ते से सटकर ही एक बिजली का पोल जमीन के धरातल से कुछ ऊपर से क्षतिग्रस्त होकर अधर में लटका हुआ है। इस रास्ते से ट्रैक्टर ट्रॉलियों सहित दुपहिया चौपहिया वाहन रात दिन कुटका की ओर निकलते हैं। जिससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने इस क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को बदलकर इसकी जगह दूसरा विद्युत पोल लगाने की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया