जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने अलग -अलग मामलों में आज रविवार को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की विकराज मीना पुत्र रामचीज निवासी दुब्बी बनास मलारना डूंगर, पप्पूलाल पुत्र कर्णफुल निवासी ओलवाड़ा मलारना डूंगर, हेमन्त पुत्र गोपाल निवासी लहसोड़ा रवांजना डूंगर, मनराज पुत्र बदरीलाल निवासी अभयपुरा चौथ का बरवाड़ा, धर्मराज उर्फ धर्मा पुत्र मीठालाल निवासी खिरनी, पवन पुत्र जगदीश निवासी इमाम चौक खण्डार को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार मुकदमों व अन्य में वांछित आरोपी ओमप्रकाश मीना पुत्र जयराम निवासी श्यामौता, रामराज उर्फ मनराज उर्फ किरोड़ी पुत्र रामप्रसाद निवासी सूरवाल, लोकेश पुत्र पप्पू निवासी आकोदिया रवांजना डूंगर, आशिष उर्फ गोलू निवासी आकोदिया रवांजना डूंगर को गिरफ्तार किया गया। अवैध बजरी परिवहन करते हुए मुनीराज पुत्र लेखराम निवासी खण्डीप वजीरपुर को गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया