जयपुर: एमके फाउंडेशन द्वारा अल्पसंख्यक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। एमके फाउंडेशन के डॉ. असलम नागरा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अल्पसंख्यक प्रतिभा सम्मान समारोह 6 अक्टूबर, 2024 को प्रात: 10 बजे महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम, विद्याश्रम स्कूल, जयपुर में आयोजित किया जाएगा।
अल्पसंखक समुदाय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को जयपुर स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्तकर्ता, स्नातक, स्नातकोत्तर स्तर पर 70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्तकर्ता, पीएचडी कर्ता सत्र 2022 से वर्तमान तक, खेल, कला, संगीत, साहित्य, एडवोकेट, मेडिकल और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
डॉ. नागरा ने बताया कि विद्यार्थी अपनी मार्कशीट (कक्षा 10वीं/12वीं) और अन्य क्षेत्रों के लिए अपना बायोडेटा वाट्सअप या Emkay.Medical@gmail.com ईमेल पर भेज सकते है। अधिक जानकारी के लिए 9672442917/ 9929277999/ 0141-4049002 पर संपर्क किया जा सकता है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
