Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

36 घरेलु गैस सिलेंडर एवं 3 रिफलिंग मशीन जब्त

सवाई माधोपुर: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार घरेलु गैस सिलेंडर के व्यावसायिक दुरूपयोग की रोकथाम के लिए जिले में 17 सितम्बर से 27 सितम्बर तक अभियान चलाया जा रहा है। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव के निर्देशन में गठित टीम द्वारा शुक्रवार को अभियान के तहत घरेलु सिलेण्डर के व्यावसायिक दुरूपयोग रोकने के लिए मलारना डूंगर तहसील के ग्राम भाडौती में मैसर्स साहू मोटर्स पर कार्यवाही की गई और फर्म मालिक रामजीलाल साहू द्वारा अवैध रिफिलिंग की पुष्टि की गई।

 

 

domestic gas cylinders and refilling machines sawai madhopur news 21 sept 24

 

 

 

जिला रसद अधिकारी बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि 1 फर्म से 36 घरेलु गैस सिलेण्डर एवं 3 रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। इस दौरान फर्म के पीछे स्थित मोटर गैराज मे अवैध रिफिलिंग पाये जाने पर द्रवित पेट्रोलियम गैस आपूर्ति संबंधी उपबंधों का स्पष्ट उल्लंघन पाये जाने पर मौके पर सिलेंडरों व रिफिलिंग मशीन को जब्त करने की कार्यवाही करते हुए मैसर्स साहू मोटर्स फर्म मालिक रामजीलाल साहू, ग्राम भाडौती तहसील मलारना डूंगर से 36 घरेलु गैस सिलेण्डर एवं 3 रिफिलिंग मशीन मौके पर गैस सिलेण्डरों को तीव्र द्रवित ज्वलनशील पदार्थ होने एवं असुरक्षित रूप से प्रयुक्त करने से रोकथाम के लिए निर्देशित किया।

 

 

 

साथ ही किसी भी स्थिति में 100 किग्रा एलपीजी गैस से अधिक का भण्डारण परिसर में नहीं रखने एवं सिलेंडरों का बंद परिसर में उपयोग नहीं करने के निर्देश दिए है। गैस सिलेंडरों पर प्रेशर रेग्यूलेटर एवं गैस पाइप की गहनता से जांच करते हुए वैद्यता अवधि मे होना सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान प्रवर्तन निरीक्षक पूजा मीना, कीर्तेश मीना एवं ज्योति शर्मा आदि उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !