Sunday , 7 June 2026
Breaking News

प्रत्येक राजस्व ग्राम में 200 श्रमिकों को रोजगार गारन्टी योजना में नियोजित करें :- कलेक्टर

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने खण्डार के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में पंचायत समिति क्षेत्र के सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति समीक्षा करते हुए पंचायत स्तर पर गुणवत्ता के साथ योजनाओं को क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि अभी खण्डार क्षेत्र में लगभग 9 हजार लोगों को ही रोजगार गारन्टी योजना में काम दिया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक राजस्व ग्राम में लगभग 200 से अधिक लोगों को महात्मा गांधी रोजगार गारन्टी योजना मे नियोजित करें जिससे पात्र लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिल सकें। बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बकाया कार्यों को पूर्ण करवाने तथा यूसी/सीसी देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिये पंचायत स्तर पर तैयार की जा रही डीपीआर के बारे में भी फीडबैक लिया।

Employ at least 200 workers in the employment guarantee scheme in each revenue village -Collector

कलेक्टर ने जिला परिषद एवं पंचायत स्तर की टीएफसी/एफएफसी योजनाओं की प्रगति समीक्षा की तथा कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नही करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामस्वरूप चौहान एवं मुख्य आयोजना अधिकारी बाबूलाल बैरवा ने भी पंचायत के द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। बैठक में सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने पंचायतों में करवाये जा रहे कार्यों के बारे में बताया तथा कार्य क्षेत्र में आ रही व्यवहारिक परेशानियों के बारे में जानकारी दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !