प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत शिविर में ग्राम पंचायत जोलन्दा मे अतिक्रमण हटवाने से रास्ते खुलासा हो गए। लोगों ने प्रसन्नत व्यक्त की। शिविर में लोगों ने बताया कि रामस्वरूप मीना पुत्र अर्जून मीना के मकान से गांव के बाहर नहर तक व डिडवाडी सड़क पर अतिक्रमण हो रहा था।
ग्रामवासियों द्वारा परिवाद प्रस्तुत करने पर उपखण्ड अधिकारी मलारना ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी, सहायक अभियंता पी.डब्लू.डी एवं गठित कमेटी के सदस्यों ने नाम रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को चिन्हित कर आम रास्ता/सड़क को अतिक्रमण मुक्त करवाया। अतिक्रमण हटने से ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

आपसी सहमति से हुआ खाते का विभाजन
प्रशासन गांवो के संग अभियान लोगों के लिए वरदान एवं घर बैठे गंगा आने के समान उपयोगी साबित हो रहे है। वर्षों से अटके कार्य होने से लोगों में उत्साह है। ग्राम पंचायत जोलन्दा के शिविर में खातेदार पुखराज पुत्र भैरू, राजन्ती पत्नी पुखराज निवासी जोलन्दा अपनी सामलाती भूमि ख.न. 1120 व 1121 का बटवारा करवाने के लिए आवेदन किया। वे इसके लिए कई वर्षों से परेशान थे। इन लोगों को सरकारी योजना एवं कृषि लोन लेने मे काफी असुविधा रहती थी।
शिविर में अपनी समस्या शिविर प्रभारी एसडीएम मलारना डूंगर योगेश कुमार डागुर को सुनाई तो उन्होंने तत्काल कार्यवाही करते हुए हल्का पटवारी खिरनी को तकास्मा स्कीम तैयार करने के आदेश प्रदान किये। पटवारी हल्का द्वारा मौके पर तकास्मा स्कीम तैयार की एवं मौके पर ही खातेदारो के बटवारा करवाया गया आज सामलाती भूमि अलग – अलग होने से खातेदारों द्वारा संतुष्टि जाहिर की और कहा प्रशासन गांवो के संग अभियान -2021 हमारे लिए वरदान साबित हुआ हमारी जमीन का बटवारा होने से झगड़े फसाद की जड़ खत्म हो गई।
फैशन की दुनिया में एक नया नाम – क्लब फॉक्स सवाई माधोपुर, जहां आपको मिलेंगे एक से एक बढ़िया कपड़े वो भी लेटेस्ट डिज़ाइन में, यहां सूट, ब्लेजर, जैकेट, स्वेट शर्ट, बेसकोट, स्वेटर, डेनिम जीन्स, पार्टीवियर शर्ट, टी-शर्ट, लोअर, ट्राउज़र, फॉर्मल पेंट – शर्ट, कैज़ुअल शर्ट आदि मिलेंगे, 600 स्टोर्स में से सवाई माधोपुर क्लब फॉक्स बेस्ट स्टोर्स में पा चुका है छठा स्थान, वहीं बेस्ट सेलर में यह स्टोर हासिल कर चुका है 9वां स्थान।
दीवाली ऑफर – 2 कपड़े खरीदने पर 6 कपड़े लेकर जाएं
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें : – 9929421787, 7014585283
रवि जैन – क्लब फॉक्स, सवाई माधोपुर
पता – क्लब फॉक्स, लाला ट्रेडर्स के पास मंडी रोड़, सवाई माधोपुर
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया