सवाई माधोपुर जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव और जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवधन अगरवाला, उप वन संरक्षक श्रवण कुमार रेड्डी के निर्देशन में क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक कुमार शर्मा के नेतृत्व में भगवतगढ़ वनक्षेत्र में प्रस्तावित प्लान्टेशन पीला खाल प्रथम में वन भूमि पर अमरूदों का बगीचा लगाकर लगभग 4 बीघा वनभूमि पर अतिक्रमण कर रखा था, जिसको वन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही द्वारा हटाकर मौका स्थल पर जे.सी.बी. मशीन द्वारा खाई खोदी गई।

इस दौरान तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा कमल पचौरी, थाना अधिकारी सूरवाल बीधाराम, सहायक वनपाल भगवतगढ़ पूरण मल बैरवा, सहायक वनपाल शिवराज गुर्जर, वनपाल रामराज मीना, वनरक्षक राजेन्द्र चौधरी, सुनील चौधरी, रामकेश मीना, शेरसिंह मीना, संगीता चौधरी, अर्चना बैरवा, प्रियंका चौधरी, वृ.पा. बत्तीलाल मीन, रामबाबू शर्मा, सीताराम मीना, किशनलाल मीना, सोदास मीना, लड्डू लाल मीना, हनुमान माली, रामसहाय मीना सहित अन्य वन स्टाफ एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया