Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण

सवाई माधोपुर: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में सरकारी रास्तों से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मैदपुरा से एदकली सार्वजनिक निर्माण विभाग की सड़क सीमा में स्थित अतिक्रमणों को उपखंड अधिकारी मलारना डूंगर के आदेश से हटाये गए। उपखण्ड अधिकारी बद्रीनारायण विश्नोई ने बताया कि मैदपुरा से एदकली सरकारी सड़क सीमा पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण कर, सड़क निर्माण कार्य को अवरुद्ध कर रखा था।

 

 

जिसे शुक्रवार को पीडब्लूडी के सहायक अभियंता राजेश मीना द्वारा पत्र लिखकर हटाने की मांग की गई थी। पत्र पर तुरंत संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर, दो घंटे जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटा कर सरकारी रास्ता चालू करवाया।

 

 

Encroachment removed from government road in malarna dungar sawai madhopur

 

 

एसडीएम विश्नोई ने अतिक्रमियों को आगाह किया कि वे सरकारी भूमियों पर दोबारा कब्जा करने का प्रयास नहीं करे, अन्यथा उनके विरुद्ध भू-राजस्व अधिनियम,1956 धारा 91 के संबंधित प्रावधानों में प्रकरण दर्ज किए जाएंगे और उन्हें क़ानून के तहत सिविल कारावास होगी। मलारना डूंगर एसडीएम ने बताया कि सरकारी सड़कों से अतिक्रमणों को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई जारी है। राजकीय कार्य बाधित और दुबारा अतिक्रमण पर संबंधित को कानून के तहत जेल भेजा जाएगा ।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !