Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अफवाहों पर लगा विराम! लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत को लेकर आई ये खबर

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी (Lal krishna advani) की तबीयत को लेकर आज शनिवार सुबह से ही फेक न्यूज वाट्सऐप के जरिए आग की तरह फैलाई जा रही है। आडवाणी (LK Advani) को पिछले कुछ दिनों में दो बार हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है, ऐसे में उनके स्वास्थ्य को लेकर गलत जानकारी साझा की जा रही है।

 

 

अब जहां सभी तरह की खबरों पर विराम लग गया है, क्योंकि लालकृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य को लेकर ताजा अपडेट मिल चुका है। आडवाणी एक दम ठीक हैं और घर पर आराम कर रहे हैं। समाचार एजेंसी के अनुसार अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर और स्वस्थ है तथा वे घर पर आराम कर रहे हैं।

 

 

Rumors put to rest! This news came regarding the health of Lal Krishna Advani

 

 

 

क्या हुआ था वायरल:

वाट्सऐप (Whatsapp) पर एक मैसेज (Message) कई ग्रुपों (Whatsapp Group) में शेयर किया गया, जिसमें बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक आडवाणी को श्रद्धांजलि दी जाने लगी। फॉरवर्ड मैसेज में लिखा है कि, ‘भारत रत्न, श्री राम मंदिर के लिए सदैव प्रयासरत, माननीय श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी अब इस दुनिया में नहीं रहे।”

 

 

 

 

बता दें कि पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को गुरुवार शाम अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 96 वर्षीय आडवाणी को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे कुछ दिन पहले उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया, जहां रात भर अस्पताल में रहने के बाद छुट्टी दे दी गई थी। आडवाणी के ऑफिस की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया था कि उन्हें रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !