Thursday , 22 October 2026
Breaking News

आम रास्ते से हटा अतिक्रमण, राह हुई आसान

प्रशासन गांवो के संग अभियान डिडवाड़ा के ग्रामीणों के लिए राहत भरा रहा। डिडवाड़ा शिविर में ग्रामवासियों द्वारा ग्राम पंचायत डिडवाड़ा के खसरा नंबर 155 रकबा 0.43 हैक्टेयर किस्म सिवाचक आम रास्ते पर अतिक्रमण होने का मामला एसडीएम को बताया।

 

 

 

 

शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मे शिविर में ही पुलिस एवं प्रशासन का संयुक्त दल गठित कर आम रास्ते का अतिक्रमण चिन्हित कर अतिक्रमी से समझाइश कर अतिक्रमण हटवाया गया। अतिक्रमण हटने से लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त तथा राह आसान होने पर प्रशासन का आभार जताया।

 

 

 

40 साल के बाद मिला पट्टा

 

 

प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत डिडवाड़ा शिविर कल्याणी देवी के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। कल्याणी देवी पत्नि नारायण गुर्जर निवासी डिडवाड़ा मजदूर व काश्तकार पैसा व्यक्ति है उन्होने बताया की मैं 40 वर्षों से अपने मकान का पट्टा जारी करवाने के लिए ग्राम पंचायत पंचायत समिति एव अन्य कार्यालयों के चक्कर काट रही थी।

 

 

 

 

आज मंगलवार को कल्याणी देवी ने शिविर में उपस्थित होकर समस्या जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन एवं शिविर प्रभारी योगेश कुमार डागुर को बताई। शिविर प्रभारी ने प्राथीया की समस्या सुनकर तत्काल कार्यवाही करते हुए पट्टा जारी करने के आदेश प्रदान किये।

 

 

 

संबंधित विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रार्थीयां का पट्टा जारी कर वितरण किया प्रार्थीयां को पट्टा मिलने पर वह बहुत खुश हुई।

 

 

Encroachment removed from the common road, the road became easier in Prashasan Gaon Ke Sang Abhiyan

 

 

श्रमिक कार्ड पाकर खुश हुए श्रमिक

 

प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत डिडवाड़ा में आयोजित हुआ शिविर में श्रमिकों के श्रमिक कार्ड बनने से श्रमिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। ग्राम पंचायत डिडवाड़ा में रामभरोस, धारासिंह, पुत्रान सुरज्ञान गुर्जर सहित अन्य श्रमिक कई दिनों से श्रम कार्ड बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटकर थक चूके थे।

 

 

 

 

 

उन्होंने आज मंगलवार को प्रशासन गांवों संग अभियान शिविर ग्राम पंचायत डिडवाड़ा में उपस्थित होकर अपनी समस्या शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी महोदय मलारना डूंगर योगेश कुमार डागुर को बताई तो शिविर प्रभारी ने प्रार्थीयों की समस्या सुनकर तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर ही प्रार्थीयों के श्रम कार्ड फार्म भरवाए।

 

 

 

 

 

साथ ही श्रम विभाग द्वारा मौके पर ही श्रम कार्ड बनाकर उपलब्ध करवाये गए। श्रम कार्ड बनने पर प्रार्थीयो ने खुशी जताई तथा शिविर आयोजित कर घर बैठे काम होने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।

 

 

मीना पाड़ा शिविर में सैंकडों लोगों की समस्याओं का हुआ निस्तारण

 

 

प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में आज मंगलवार को ग्राम पंचायत मीनापाड़ा में आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।शिविर में सैंकडों लोंगों ने अपने परिवाद प्रस्तुत किए तथा मौके पर ही समाधान होने पर प्रसन्नता जताई। उपखंड अधिकारी एवं शिविर प्रभारी अनिल चौधरी ने बताया कि शिविर में पंचायतीराज विभाग द्वारा कुल 44 महात्मा गांधी नरेगा जॉब कार्ड, 48 आवासीय पट्टे, 250 जॉब कार्ड मोबाईल नम्बर एवं बैंक खाता अपडेशन, 9 पीएम आवास स्वीकृत, कुल 19 वृद्धावस्था, 3 विधवा पैंशन, 4 विकलांग/विशेष योग्यजन पैंशन, 5 केन्द्रीय इन्दिरा गांधी पुरानी पैंशन, 1 मृत्यु प्रमाण पत्र, 1 विवाह प्रमाण पत्र जारी किये गये।

 

 

 

 

 

विद्युत विभाग की ओर 2 उपभोक्ताओं की विद्युत सप्लाई मौके पर चालू करवाई गई। 2 उपभोक्ताओं के त्रुटि पूर्ण मीटरों को बदला गया। पशुपालन विभाग द्वारा कुल 212 पशुओं का उपचार किया गया। कृषि विभाग द्वारा 2 फव्वारा सैट, 2 कृषि यंत्र, 2 सौर ऊर्जा की फाईल मौके पर ही तैयार करवाई गई तथा 23 कृषकों से मृद्रा परीक्षण हेतु नमूनेे एकत्रित किये गये। 20 कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया।

 

 

 

 

राजस्व विभाग द्वारा खाता त्रुटि 235, सहमति विभाजन 21, राजस्व रिकॉर्ड प्रतिलिपि 235 वितरित की गई। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिक विभाग द्वारा कुल 5 हैण्डपम्प ठीक करवाये गये तथा 8 जल स्त्रोतों के जल नमूने परीक्षण हेतु एकत्रित किये गये। इसी प्रकार अन्य विभागों द्वारा भी समस्याओं एवं परिवादों का निस्तारण किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !