नगर परिषद सवाई माधोपुर की टीम ने नगर परिषद आयुक्त होतीलाल मीना के नेतृत्व में बुधवार को आदिनाथ नगर एवं पटेल नगर में हो रहे अतिक्रमण को पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में हटाया गया। नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि आदिनाथ नगर एवं पटेल नगर में अतिक्रमण की शिकायत दर्ज करवाई गई थी जिसकी नियमानुसार नगर परिषद की टीम द्वारा जांच की गई।

उन्होंने बताया कि दस्तावेजों की जांच करने के पश्चात पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में नगर परिषद की टीम ने जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाया तथा भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया