कोटा: कोटा के भीमगंजमंडी इलाके में एक इंजीनियर का श*व मिलने का मामला सामने आया है। इसके बाद इलाके में हड़*कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मृ*तक की पहचान 47 वर्षीय वैभव तारे के रूप में हुई है। जो मूल रूप से महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाला था। पिछले कई सालों से कोटा में अकेला रह रहा था। सूचना मिलने पर भीमगंजमंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने श*व को कोटा एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
भीमगंजमंडी के हेड कांस्टेबल सिराजुद्दीन ने बताया कि वैभव तारे पहले एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। लेकिन करीब चार से पांच साल पहले पत्नी से तलाक के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। तब से वे कोटा में अकेले रह रहे थे। श*राब पीते थे। बताया जा रहा है कि उन्हें मिर्गी की बीमारी भी थी। सिराजुद्दीन ने बताया कि पूछताछ में मृ*तक के दोस्त सचिन ने बताया कि वह 21 अक्टूबर को वैभव से मिलने आया था। जब वह दोबारा मिलने पहुंचा तो उसने देखा कि वैभव बेसुध अवस्था में फर्श पर पड़ा हुआ है। उसके कान के पास से खू*न निकल रहा था। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
वैभव को एमबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृ*त घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृ*तक के माता-पिता को सूचना दे दी गई है। वे पुणे से कोटा के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके पहुंचने के बाद श*व का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की सा*जिश या ह*त्या के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौ*त का असली कारण स्पष्ट होगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
