जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक इंजीनियरिंग छात्रा के साथ रे*प की कोशिश का मामला सामने आया है। जहां पर आरोपी परिचित ने ध*मकी देकर उसे कॉलेज से बाहर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद जबरदस्ती करने का वि*रोध करने पर उसके साथ मा*रपीट भी की। परेशान होकर पीड़िता ने शिवदासपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस मामले की जांच शिवदासपुरा थाने के एसएचओ रणजीत सिंह कर रहे हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शिवदासपुरा निवासी एक 20 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार वह एक प्राइवेट यूनिवसिर्टी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। आरोपी साहिल कुरैशी को पुराना परिचित होने के कारण वह उसे जानती है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि गत 24 सितम्बर को आरोपी साहिल ने डरा-ध*मकाकर उसे कॉलेज के बाहर मिलने के लिए बुलाया। युवती के मना करने पर दोस्तों से कॉल करवाकर परेशान किया और मिलने का दबाव बनाने लगा।
आखिरी बार मिलने की बात कहकर दबाव बनाया और कॉलेज के बाहर बुला लिया। इसके बाद मिलने जाने पर आरोपी ने उसे अपनी गाड़ी में बैठाया और ले गया। इसके बाद एक कैफे में ले जाकर उसके साथ जबरन रे*प करने का प्रयास किया। वि*रोध करने पर मा*रपीट कर डराया-ध*मकाया। डरी-सहमी पीड़ित छात्रा ने शिवदसपुरा थाने में आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
