Thursday , 22 October 2026
Breaking News

मानसून के दौरान आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें अधिकारी

जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी. सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के कार्यो की प्रगति के संबंध में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पेयजल, विद्युत, चिकित्सा तथा अन्य विभागों के कार्यो की प्रगति की समीक्षा की तथा विद्यालयों में सघन पौधरोपण की तैयारियों के निर्देश दिए।
कलेक्टर डाॅ. सिंह ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में रपटों के दोनों ओर संकेतक लगवाएं जिससे बरसात का पानी भरने पर जनहानि की आशंका न रहे। उन्होंने कहा कि संकेतकों से लोगों को ऐसे स्थानों की जानकारी मिल जाती है और वे सतर्क रहते हैं। उन्होंने बारिश में क्षतिग्रस्त होने वाली सड़कों की तुरन्त मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने हवाई पट्टी के कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नगर परिषद को नालों की सफाई का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

Ensure necessary preparations during monsoon
कलेक्टर डाॅ. सिंह ने बैठक में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा कर जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता से जिले में पेयजल की स्थिति के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने टैंकरों से की जा रही पेयजल आपूर्ति की स्थिति जानी और खराब हैंडपंपों को सही करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 1 हाॅर्सपावर और 2 हाॅर्सपावर के नलकूपों को गांव के लोगों की समिति के सुपुर्द किया जाए जिससे जल का अपव्यय नहीं हो।
बैठक में जिला कलेक्टर ने बिजली व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रखने के निर्देश दिए और कहा कि बारिश के समय करंट के मामलों में गंभीरता से कार्यवाही की जाए। उन्होंने ऐसे स्थानों पर मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए जहां ट्रांसफार्मर नीचे लगे हैं। उन्होंने जिला अस्पताल के पीएमओ डाॅ. के बी गुप्ता से अस्पताल की ओपीडी की स्थिति जानी और पंजीकरण की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिरिक्त सीएमएचओ को सभी अस्पतालों में आवश्यक संसाधन एवं चिकित्सा सुविधाएं माकूल रखने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने जलग्रहण एवं भू-संरक्षण विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री जल शक्ति अभियान के बारे में जानकारी देते हुए इसकी कार्ययोजना तैयार करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से विभिन्न छात्रवृत्तियों एवं योजनाओं के संबंध में प्रगति समीक्षा कर निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र लोढ़ा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !