Thursday , 22 October 2026
Breaking News

कृषि योजनाओं का लाभ सभी किसानों तक पहुंचना सुनिश्चित करें

जयपुर:- प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी वैभव गालरिया ने कहा कि कृषि विभाग सरकार का एक महत्वपूर्ण विभाग है। इसलिए सभी अधिकारी अपना शत – प्रतिशत कार्य ईमानदारी एवं कर्त्तव्य निष्ठा से समय पर पूरा करें, जिससे आमजन को समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि खेती में आने वाली समस्याओं को दूर कर किसानों को ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ देकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाएं यही कुशल सुशासन का प्रतीक है।
गालरिया शनिवार को पंत कृषि भवन में आयोजित सीनियर ऑफिसर्स मीटिंग को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ई-फाइल निस्तारण, जल संरक्षण एवं जल संचयन कार्य, विधानसभा में लंबित प्रश्नों के समय पर जवाब भेजने, की परफॉर्मेंस इंडिकेटर के समुचित पालन के निर्देश दिए। प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि मिशन कर्मयोगी के तहत सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्मिकों का नामांकन आवश्यक रूप से करवाया जाना सुनिश्चित करें।
Ensure that benefits of agricultural schemes reach all farmers in rajasthan
उन्होंने कहा कि कर्मयोगी में कई प्रकार के कोर्स उपलब्ध हैं, जिन्हें अधिकारी व कर्मचारी अपनी सुविधा अनुसार बिना भौतिक उपस्थिति के ऑनलाइन पूरा कर सकते है। उन्होंने कहा कि ई-फाईल सिस्टम को सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्यालय में अनिवार्य रूप से लागू करते हुए ई-फाईल के डिस्पॉजल टाईम की भी मॉनिटिरिंग करें।
सभी कार्य ई-फाईल के माध्यम से ही सम्पादित किये जाये साथ ही ई-फाईल डिस्पोजल समय को कम करने की कोशिश करें। बैठक में आयुक्त कृषि के एल स्वामी, आयुक्त उद्यानिकी लक्ष्मण सिंह कुड़ी, संयुक्त शासन सचिव कृषि कैलाश नारायण मीणा, निदेशक एवं प्रशासक कृषि विपणन विभाग जय सिंह, प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य बीज निगम निमिषा गुप्ता और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !