Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

बजट घोषणाओं का समय पर क्रियान्वयन करें सुनिश्चित : प्रभारी सचिव

सवाई माधोपुर: परिवर्तित बजट 2024-25 की घोषणाओं के त्वरित एवं समयबद्ध क्रियान्वन हेतु अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजस्थान भण्डार व्यवस्था निगम व जिला प्रभारी सचिव संदीप वर्मा ने सोमवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में ली। इस बैठक में प्रभारी सचिव ने सवाई माधोपुर जिले को परिवर्तित बजट में विशेष सौगाते देने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री (वित्त मंत्री) दिया कुमारी, प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक, विधायकगणों का धन्यवाद ज्ञापित कर संबंधित विभागों के अधिकारियों से विस्तार से परिवर्तित बजट 2024-25 पर चर्चा की तथा जिन बजट घोषणाओं में भूमि आवंटन की आवश्यकता है उनके लिए भूमि का चिन्हीकरण करते हुए मुख्य सचिव राजस्थान के निर्देशानुसार समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।

 

 

प्रभारी सचिव ने मूल विभाग के प्रत्येक अधिकारी को बजट घोषणाओं के संबंध में चार्ट तैयार कर जिला कलक्टर कार्यालय को 2 दिवस में भिजवाने के निर्देश दिए है जिसमें कार्य का नाम, टैंडर, डीपीआर, सहायक विभाग, लागत, कार्यपूर्ण समयावधि आदि की जानकारी हो। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कहा कि बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए सर्वप्रथम वित्तीय स्वीकृति किस स्तर से जारी होनी है, उसकी तत्काल सूचना जिला कलक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

 

 

Ensure timely implementation of budget announcements in sawai madhopur Secretary in-charge

 

 

 

उन्होंने चम्बल नदी आधारित वृहद पेयजल परियोजनाओं एवं ईआरसीपी के तहत किये गये प्रावधानों को शीघ्र अमलीजामा पहनाने के लिए सम्बंधित विभागों को धरातल पर जाकर कार्य योजनानुसार गति प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि चम्बल नदी आधारित वृहद पेयजल परियोजना के तहत लगभग 40 गांव लाभान्वित होंगे, अन्य पड़ौसी जिलों के क्षेत्र भी सम्मिलित है। यह संयुक्त रूप से कुल 2 हजार 9 सौ करोड़ रुपये की परियोजना है। प्रभारी सचिव ने निजी क्षेत्र के सहयोग से सवाई माधोपुर में अमरूद, आंवला, मिर्च की प्रसंस्करण इकाईयां स्थापित करने हेतु किस स्तर पर क्या-क्या कार्यवाहियां होनी है।

 

 

 

उनका विवरण संबंधित विभागीय उच्च अधिकारियों से सम्पर्क कर जिला कलक्टर कार्यालय को भिजवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने शिवाड़ में 132 केवी जीएसएस निर्माण कार्य के संबंध में भूमि चिन्हित कर 20 जुलाई तक प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग हरीश चन्द मंगल को प्रदान किए। इसी तरह सूरवाल से कुस्तला बाईपास सड़क, चौरू से चौथ का बरवाड़ा सड़क चौड़ाईकरण, भगवतगढ़ से हथडोली वाया त्रिलोकपुरा सड़क, सवाई माधोपुर धमूणकलां से बिलोपा, एकड़ा, बिंजारी, चौथ का बरवाड़ा सड़क का चौड़ाईकरण कार्य, विवेकानन्द मार्केट व्यवसायिक योजना एवं कुतलपुरा आवासीय योजना में सड़क, पार्क, सामुदायिक भवन निर्माण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

 

 

उन्होंने रणथंभौर में त्रिनेत्र गणेश जी के लिए ईवी बेस्ड ट्रांसपोर्ट सिस्टम संचालित करने, दो वर्षों में सवाई माधोपुर पर्यटन स्थलों पर वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए ब्रांडिंग व इंफ्रास्टेक्चर विकास के प्रोजेक्ट प्रारम्भ करने एवं जोगी महल से श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर तक रोपवे निर्माण के संबंध में डीपीआर बनाने के निर्देश पर्यटन विभाग के अधिकारी को दिए हैं। बैठक में उप वन संरक्षक सामाजिक वानिकी श्रवण कुमार रेड्डी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद हरिराम मीना, सहायक निदेशक लोक सेवांए रूबी अंसार, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग हरिसिंह मीना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार रामराज मीना, एक्सईएन जलदाय विभाग हरज्ञान मीना सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Digital cards to replace lease deeds Every property in Sawai Madhopur to be recorded ur card vikalp times

अब पट्टे की जगह बनेगा डिजिटल कार्ड! सवाई माधोपुर में हर प्रॉपर्टी का होगा रिकॉर्ड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर में मकान और भूखंडों (Plots) से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल …

Dr. Mukesh Meena of Sawai Madhopur Named in the list of top 2 percent scientists for the fifth time Vikalp Times

सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा की बड़ी उपलब्धि, 5वीं बार टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में

उदयपुर/सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !