Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

रणथंभौर में अवैध रूप से गाड़ियाें के घुसने का मामला: 14 लग्जरी वाहन जब्त

सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क में अवैध रूप से लग्जरी गाड़ियों की घुस*पैठ के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुऐ 14 लग्जरी गाड़ियों को जब्त किया है। वन विभाग द्वारा जब्त की गई सभी लग्जरी गाड़ियां राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदर्श, उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र नम्बरों की है।

 

मिली जानकारी के अनुसार अवैध तरीके से रणथंभौर के जोन नम्बर आठ के जंगल में लग्जरी गाड़ियों के घुसने का मामला उजागर होने के बाद पीसीसीएफ व सीडब्ल्यूसीएलडब्लयू पवन उपाध्याय के निर्देश पर रणथंभौर वन प्रशासन हरकत में आया और रणथंभौर के सीसीएफ अनूप के आर एवं डीएफओ रामानंद भाकर ने कार्रवाई करते हुए 14 लग्जरी गाड़िया जब्त कर वन विभाग के कार्यालय परिसर में खड़ा करवा दिया है।

 

 

Entry of vehicles in Ranthambore 14 luxury vehicles news 17 aug 2024

 

 

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग द्वारा 15 अगस्त की रात को 5 और शेष गाड़ियों को 16 अगस्त को विभिन्न होटलों से जब्त किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले को लेकर अनुसंधान किया जा रहा है और अनुसंधान के बाद जब्त की गई गाड़ियों एवं सम्बंधित दोषियों पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त की शाम को एडवेंचर टूर के नाम पर एक दर्जन से भी अधिक लग्जरी गाड़ियां रणथंभौर के जोन नंबर आठ में अनाधिकृत रूप से घुस गई थी। जबकि प्रदेश भर में अभी मानसून सत्र में सफारी बंद है।

 

 

 

इससे भी अधिक हैरानी की बात यह है कि रणथंभौर के जंगल में अनुबंधित जिप्सी अथवा कैंटर सफारी के लिए चलते हैं। लेकिन 15 अगस्त की शाम को यहाँ स्कॉर्पियों तथा थार जैसी एक दर्जन से भी अधिक लग्जरी गाड़ियां रणथंभौर नेशनल पार्क के जॉन नंबर 8 में सफारी के लिए अवैध रूप से घुस गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। इतना ही नहीं वायरल वीडियो में रणथंभौर के जंगल के अंदर गाड़ियों से उतरकर लोग चलते-फिरते भी नजर आ रहे हैं। जहाँ टाइगर का मूवमेंट बना रहता है। इस दौरान कोई बड़ी दुर्घटना भी घटित हो सकती थी।

 

 

 

इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। इस जगह बिना वन विभाग की इजाजत के जाना मुमकिन नहीं है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार एक दर्जन लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर नेशनल पार्क के जॉन नंबर आठ में यह गाड़ियां सफारी करने कैसे पहुंच गई! रणथंभौर नेशनल पार्क बारिश काल में तीन महीने के लिए बंद है। हालांकि जॉन नंबर 6 से 10 के बीच केवल अनुबंधित वाहनों को ही वन विभाग की इजाजत से पार्क भ्रमण पर भेजा जा सकता है। लेकिन वीडियो में दिख रही स्कॉर्पियो व थार जैसी गाड़ियों को जंगल में जाने की बिल्कुल भी इजाजत नहीं है। तब अपने प्रभाव का उपयोग करके यह लोग नेशनल पार्क के अंदर घुस गए। वन विभाग के अधिकारियों की मिली भगत के बिना रणथंभौर के जंगल मे इन गाड़ियों का घुस*पैठ करना संभव नहीं है। क्योंकी रणथंभौर में सर्विलांस सिस्टम और एंटी पोचिंग सिस्टम लगा हुआ है।

 

 

 

जिसके माध्यम से पूरे रणथंभौर पर वन विभाग की पैनी नजर रहती है और जंगल मे घटित होने वाले हर मूवमेंट पर नजर रहती है। ऐसे में यह बिल्कुल भी संभव नहीं है कि अधिकारियों की महरबानी के बिना एक भी गाड़ी जंगल में अवैध रूप से घुस*पैठ कर सके। इन गाड़ियों के जंगल में घुसने के पीछे वन विभाग के अधिकारियों की ही मिलीभगत हो सकती है! सभी गाड़ियों पर एडवेंचर लिखा हुआ है। ऐसे में मिली भगत और भ्रष्टाचार का कितना बड़ा खेल रणथंभौर नेशनल पार्क में चल रहा है, इन तस्वीरों से साफ देखने को मिल रहा है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार सभी गाड़ियां 15 अगस्त की शाम बालास चौकी से नेशनल पार्क में प्रवेश हुई तथा हिंदवाड के रास्ते होते हुए जंगल से बाहर निकली। जबकि यह पूरा इलाका क्रिटिकल टाइगर हैबिटेट के अंतर्गत आता है। वीडियो वायरल होने और मीडिया की खबरों के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर हरकत में आये रणथंभौर वन प्रशासन ने गाड़िया तो जब्त कर ली, लेकिन देखने वाली बात यह है कि विभाग उन अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्यवाही कर पाएगा जिन अधिकारियों की इन गाड़ियों की अवैध घुस*पैठ में मिलीभगत है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !