राज्य सरकार द्वारा अवैध खनन, निर्गमन और भण्डारण के खिलाफ चलाये जा रहें संयुक्त अभियान के तहत जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला के निर्देशानुसार गत रविवार को राजस्व विभाग, खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा तहसील चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र में अचानक दबिश दी गई।

इस दौरान एक एस्केवेटर मशीन अवैध खनन में लिप्त पाये जाने पर जप्त की गई तथा 3.25 लाख रूपए की शास्ति कायम की गई। उपखण्ड अधिकारी चौथ का बरवाड़ा उपेंन्द्र शर्मा के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई। इस दौरान सहायक खनिज अभियन्ता गौरव मीणा, सीओ अनिल कुमार डोरिया, थाना प्रभारी चौथ का बरवाड़ा टीनु सोगरवाल एवं राजस्व कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया