Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

वन एवं वन्यजीव पर निबन्ध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

वाइल्डलाइफ सप्ताह के तहत आज गुरुवार को चौथे दिन संस्था पथिक लोक सेवा समिति व रणथंभौर बाघ परियोजना के सहयोग से आज कन्या महाविद्यालय सवाई माधोपुर में वन एवं वन्यजीव पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन कर रणथंभौर पार्क भृमण करवाया गया। संस्था कॉर्डिनेटर विशाल धणावत ने बताया कि आज संस्था द्वारा कन्या महाविद्यालय में निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया जिसमें 25 छात्राओ ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली छात्राओं को अतिथियों द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

 

 

संस्था सचिव मुकेश सीट ने कार्य्रकम में उपस्थित छात्राओं व अतिथियों का अभिनंदन करते हुए रणथंभौर में बाघों की अठखेलियां, वन, वन्यजीव और पर्यावरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी, रणथंभौर के इतिहास और यहां कितने प्रकार के वन्यजीव पाए जाते है के बारे में बताया और वन विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों और संस्थाओ के वोलियंटर्स के द्वारा किस प्रकार से इनका संरक्षण किया जाता है इसके बारे में भी जानकारी दी। संस्था सचिव ने संस्था द्वारा वर्तमान में संचालित कार्यक्रमों के बारे में भी बताया कि किस तरह से संस्था के सदस्य और वोलियंटर्स किस प्रकार से बाघ संरक्षण और वन संरक्षण के क्षेत्र में नि: स्वार्थ कार्ये करते है।

 

Essay competition forest and wildlife organized in sawai madhopur

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मनीषा शर्मा व विशिष्ट अतिथि पाली सरपंच राजेश मीना ने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की ओर सभी छात्राओं को वन तथा वन्यजीव संरक्षण में संस्था का सहयोग करने के लिए कहा। इस मौके पर व्यख्याता आरती भदौरिया ने धन्यवाद अर्पित किया। आयोजन के बाद सभी 25 छात्राओं, कॉलेज स्टाफ व संस्था सदस्यों को रणथंभौर पार्क के जॉन नम्बर 3 का भृमण करवाया जहां सभी ने बाघ टी 86 व टी 120 देखा।

 

 

 

संस्था द्वारा वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत विभाग के सहयोग से स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों व ग्रामीणों आदि को वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चार दिन तक पार्क भ्रमण करवाने के साथ वन एवं वन्यजीवों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया गया साथ ही स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ पोस्टर व निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर संस्था सदस्य रेखा मीना, सन्नी वर्मा, ऋषि, मुकेश जस्टाना, विक्की एंडा व कॉलेज के व्यख्याता राजेश मीना, कुलदीप शर्मा, विजय सिंह मावई एवं शियाराम मीना आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !