Sunday , 8 March 2026
Breaking News

 राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने पर निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में आज शुक्रवार को आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के निर्देशानुसार राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता शब्द सीमा 200 का आयोजन कराया गया। प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय में कल दिनांक 24 दिसंबर 2022 को राजस्थान सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं से संबंधित विषयों पर निबंध प्रतियोगिता शब्द सीमा 500 का आयोजन किया जाएगा।

 

 

 

Essay competition organized on completion of four years of the state government's tenure in sawai madhopur

 

 

आज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. मोहम्मद नईम पूर्व संयुक्त सचिव, उच्च शिक्षा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों एवं शिक्षित युवाओं के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाएं प्रारम्भ की गई है। जिनमें कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी, देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण, प्रोत्साहन राशि योजना, मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना, राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर अकैडमिक एक्सीलेंस, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, अनुप्रति कोचिंग योजना, नए महाविद्यालय खोलना आदि नए आयाम स्थापित किये है।

 

 

Essay competition organized on completion of four years of the state government's tenure in sawai madhopur

 

 

इसी क्रम में आज निबंध प्रतियोगिता शब्द सीमा 200 में सभी कक्षाओं के विजेताओं के मध्य द्वितीय चरण में प्रतियोगिता हुई। निर्णायक मंडल में शामिल.  डॉ पांचाली शर्मा, विमलेश सिसोदिया एवं डॉ. राजेश मीना के निर्णय के अनुसार निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हनीफा खान, द्वितीय स्थान पर तनु जादौन एवं तृतीय स्थान पर महेश गुर्जर रहे। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के विजेता विद्यार्थी उपस्थित रहे एवं संकाय सदस्यों में डॉ. हरिचरण मीना, आर पी राजौरा, डॉ. हनुमान प्रसाद मीना, डॉ. प्रेम सोनवाल, डॉ. मो. शाहिद जैदी, परीक्षित हाड़ा आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !