Sunday , 8 March 2026
Breaking News

दो पंचायतों के बीच फंसा सुखवास का वजूद, प्रशासन गांव के संग अभियान से भी नहीं हुआ समाधान

ग्राम पंचायत अल्लापुर के राजस्व गांव सुखवास का वजूद दो ग्राम पंचायतों के बीच फंसा हुआ है। सुखवास गांव की आबादी भूमि छाण ग्राम पंचायत में दर्ज है जबकि सुखवास गांव की ग्राम पंचायत अल्लापुर है। ग्राम पंचायत छाण से रिकॉर्ड दुरस्त नहीं होने से आज भी आबादी भूमि छाण में ही दर्ज है। अल्लापुर पंचायत में आबादी भूमि का रिकॉर्ड नहीं होने से ग्रामीणों को आबादी भूमि के पट्टे जारी नहीं होने सहित कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इस मामले में सत्ताईसा गुर्जर पंच पटेल सचिव रुपसिंह गुर्जर द्वारा कई बार पत्र लिखकर सुखवास गांव की आबादी भूमि को अल्लापुर पंचायत में दर्ज करवाने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को पत्र लिखकर पत्र लिख चुके लेकिन आज तक कोई सफलता हासिल नहीं हो पाई। सुखवास गांव की आबादी भूमि छाण ग्राम पंचायत में दर्ज होने के कारण ग्रामीणों को कई प्रकार की योजनाओं से वंचित होना पड़ रहा है।
2011 की जनगणना के अनुसार सुखवास गांव में केवल 53 लोग निवास करते हैं जबकि इस गांव में 633 मतदाता व करीब 240 जॉब कार्ड धारी तथा बाकी जनगणना छाण ग्राम पंचायत में जुड़ रही है। अलग – अलग ग्राम पंचायत होने से प्रधानमंत्री आवास योजना, पूर्ववर्ती सरकार में जनता जल योजना में अल्लापुर सुखवास के लिए पेयजल टंकी स्वीकृत हुई लेकिन सुखवास गांव के आबादी कम होने से योजना से वंचित होना पड़ा, वही आंगनबाड़ी केंद्र नहीं होने से भी ग्रामीणों को असुविधा हो रही है।
Even the campaign with the administration village did not solve the problem of two panchayats
अल्लापुर ग्राम पंचायत में 2 अक्टूबर को प्रशासन गांव के संग अभियान में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने रुपसिंह गुर्जर के नेतृत्व में सुखवास गांव की आबादी भूमि को छाण ग्राम पंचायत से अल्लापुर ग्राम पंचायत में दर्ज करने के लिए जिला प्रभारी सचिव एवं जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन को अवगत करवाया। ग्रामीणों की मांग पर जिला कलेक्टर ने शिविर प्रभारी एवं खण्डार उपखण्ड अधिकारी बंशीधर योगी को शीघ्र ही समस्या समाधान करने के निर्देश दिए।
लेकिन समस्या तस की तस है अब ग्रामीणों को पुनः शिविर आयोजित होने से समस्या समाधान की आस लगाए हुए है। 2 अक्टूबर को शिविर में जिला कलेक्टर के निर्देश पर सुखवास गांव के समाधन के निर्देश के बाद अधिकारियों द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं किए जाने के बाद उपखण्ड के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए 30 अक्टूबर को अल्लापुर में पुनः शिविर आयोजित होने पर सुखवास गांव की समस्या के लिए सत्ताईसा गुर्जर पंच पटेल सचिव रुपसिंह गुर्जर एक दिन का उपवास रखकर समस्या समाधान की मांग करेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !