Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कोटा की हर कॉलोनी में 24 घंटे आएगा पानी 

कोटा: कोटा शहर की हर कॉलोनी में अब 24 घंटे पेयजल आपूर्ति का सपना जल्द ही साकार होगा। 395 करोड़ रुपए की अमृत 2.0 योजना के तहत तैयार डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद जलदाय विभाग ने टैंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोटा में नई पाइपलाइन बिछाना, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) का निर्माण, ओवरहेड टैंक, पंप हाउस, घर-घर जल मीटरिंग और स्मार्ट कंट्रोल सिस्टम जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं शामिल हैं। इस महीने के अंत तक काम शुरू होने की संभावना है।

 

Every colony of Kota will get water for 24 hours

 

 

अगले तीन साल में यानी 2027 तक कोटा को 24 घंटे जल आपूर्ति वाला प्रदेश का पहला शहर बन जाएगा। अमृत 2.0 परियोजना योजना के तहत उत्तर निगम क्षेत्र के लिए 175 करोड़ व दक्षिण निगम क्षेत्र के लिए 220 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। दोनों क्षेत्रों में लगभग 400 किलोमीटर लंबी नई डिस्ट्रिब्यूशन पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

 

 

 

इससे शहर के पुराने क्षेत्रों में जर्जर हो चुकी पाइपलाइन बदली जाएगी। शिवाजी पार्क (डीसीएम रोड) पर 1000 लाख लीटर और रानपुर में 400 लाख लीटर क्षमता के दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे। साथ ही, 21000 कनेक्शन उत्तर और 22,500 दक्षिण क्षेत्र में दिए जाएंगे, जिससे कोटा की लगभग एक चौथाई आबादी सीधे लाभांवित होगी।

 

सूत्र : दैनिक भास्कर

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !