Friday , 4 September 2026
Breaking News

सदन की गरिमा बनाये रखने में सभी सहयोग करें -अध्यक्ष, विधानसभा

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Aseembly Speaker Rajasthan Vasudev Devnani) ने मंगलवार को सदन में व्यवस्था बनाये रखने के लिये विधायकगणों (MLA) से कहा कि वे सदन की गरिमा को बनाये रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सदन नियमों और परम्पराओं से चलता है। देवनानी (Vasudev Devnani) ने कहा कि इस पवित्र सदन (Assembly Rajasthan) में जनता ने विधायकगण को चुनकर भेजा है। यहाँ की कुछ मर्यादाएँ है, यहाँ के कुछ नियम है।
जनता की हमसे बहुत कुछ अपेक्षाएँ है। देवनानी ने कहा कि सभी विधायकगण को सदन में नियमों का पालन करना चाहिए। देवनानी ने विधायकगण से कहा कि वे सभी राजस्थान विधान सभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियम के नियम 269 को पढ़ें और उन नियमों का पालन करें। इससे सदन की गरिमा बनेगी और आमजन में अच्छा संदेश जाएगा।
Everyone should cooperate in maintaining the dignity of the House - Speaker, Assembly Rajasthan
उन्होंने कहा कि इस नियम को सदस्यगण पढ़कर आएंगे तो सदन को चलाने में सुविधा रहेंगी और सदन की गरिमा भी बनी रहेंगी। देवनानी ने कहा कि सदन में बैठते और उठते समय शिष्टाचार का ध्यान रखें। देवनानी ने कहा कि सदस्यगण जो एक-दूसरे की सीट पर जाकर बातचीत करते है, उस पर भी स्वंय अपने आप पर रोक लगाएं।
किसी सदस्यगण को किसी मंत्रीगण से मिलना है, तो उनके कमरों में जाकर मिले। सदन की व्यवस्था को बनाये रखने में सभी सहयोग करें। देवनानी ने सदस्यों से अनुरोध किया कि सदन के नियमों का पालन करें।
वासुदेव देवनानी ने किया काव्य संग्रह का विमोचन:
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को राजस्थान विधान सभा में पूर्व विधायक तरूण राय कागा के नव प्रकाशित काव्य-संग्रह माटी की महक का विमोचन किया। देवनानी ने कवि तरुण राय कागा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। देवनानी को कागा ने बताया कि कविता संग्रह में 101 कविताओं का संकलन किया है। इस मौके पर युवराज कागा एवं गर्वित कागा मौजूद थे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !