साहू समाज सवाई माधोपुर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष योगेश साहू (मसाले वाले) ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया एवं समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने एवं समाज की निस्वार्थ, निष्पक्ष सेवा करने व समाज में सब का सहयोग करने एवं समाज के सभी व्यक्तियों के विकास एवं शैक्षणिक उत्थान करने की शपथ दिलवाई।

प्रवक्ता योगेश ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए रामजीलाल, रामदयाल, महामंत्री शंकर लाल, कोषाध्यक्ष हरीश, उपकोषाध्यक्ष विष्णु, प्रवक्ता योगेश, मंत्री भवानी शंकर एवं राजेंद्र, संगठन मंत्री प्रहलाद, विजय, प्रचार मंत्री सुरेंद्र, धर्मराज, रमेश, मंडल अध्यक्ष तेजमल, तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश, कमलेश, नरेंद्र को पद की शपथ दिलवाई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया