अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल जैन एडवोकेट ने राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद अग्रवाल एवं महामंत्री राजेंद्र मित्तल की सहमति से सवाई माधोपुर जिले में राजेश गोयल पांचोलास वाले को महामंत्री एवं मनीष मंत्री महेश्वरी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।

जिलाध्यक्ष अनिल जैन ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन हित में कार्य करने के लिए निर्देशित किया। महामंत्री गोयल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल जैन का आभार प्रकट करते हुए बताया कि सभी मिलकर देश एवं वेश्य समाज के हित में कार्य करेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया