Sunday , 8 March 2026
Breaking News

व्यय प्रेक्षक कुनाल अनुज ने किया मीडिया एवं एमसीएमसी प्रकोष्ठ का निरीक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए नियुक्त किए गए व्यय प्रेक्षक कुनाल अनुज ने गत मंगलवार को सवाई माधोपुर जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला एवं जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के साथ मीडिया एवं एमसीएमसी प्रकोष्ठ, सी-विजिल, अभय कमाण्ड एवं कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

 

 

व्यय प्रेक्षक ने निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क हेमन्त सिंह से मीडिया एवं एमसीएमसी प्रकोष्ठ द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 से संबंधित विज्ञापन अधिप्रमाणन, सोशल मीडिया पर उम्मीदवारों व पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रचार, पोस्टर, पेम्फलेट आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

 

Expenditure observer Kunal Anuj inspected media and MCMC cell in sawai madhpur

 

 

सहायक निदेशक हेमन्त सिंह ने व्यय प्रेक्षक को अवगत कराया कि मीडिया एवं एमसीएमसी प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित की जाने वाली पेडन्यूज एवं फेक न्यूज की नियमित निगरानी की जा रही है। साथ ही समाचार पत्रों की कटिंग में से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के प्रकरणों का चिन्हीकरण कर आचार संहिता प्रकोष्ठ के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भिजवाया जा रहा है।

 

 

प्रकोष्ठ द्वारा प्रतिदिन सीईओ, डीईओ, एटी टीम को सूचना प्रेषित की जा रही है। विभिन्न टीवी चैनल तथा कैबल पर किसी प्रकार का राजनैतिक विज्ञापन तथा चुनाव प्रचार पट्टी इत्यादि पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान व्यय प्रेक्षक ने मीडिया एवं एमसीएमसी प्रकोष्ठ द्वारा किए जा रहे कार्यो पर संतोष व्यक्त किया तथा निर्देशित किया कि जैसे-जैसे चुनाव प्रचार कार्य गति पकड़ेगा, उसी के अनुरूप सर्तक रहकर राजनैतिक दल व संबंधित उम्मीदवार के खर्च में राशि शामिल करवाने का कार्य किया जाए। इसके अतिरिक्त व्यय प्रेक्षक ने अभय कमाण्ड, सी-विजिल एवं कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !