जिले के समाजसेवी एवं ब्राह्मण नेता रितेश भारद्वाज को विप्र सेना का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विप्र सेना के जिला प्रभारी कमलेश सीठा ने बताया कि विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवारी, भरतपुर संभाग प्रभारी हितेश गौत्तम एवं सहसंभाग प्रभारी श्रीराम शर्मा की सहमति से रितेश भारद्वाज को सवाई माधोपुर जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

इस अवसर पर जिले के ब्राह्मण समाज से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए भारद्वाज को बधाइयां प्रेषित की है। गौरतलब है कि रितेश भारद्वाज लगभग एक दशक से ब्राह्मण समाज से जुड़े कई संगठनों में जुड़े रहकर समाजसेवा का कार्य कर रहे है। समाज सेवा के प्रति भारद्वाज के समर्पण और सकारात्मक गतिविधियों को देखते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया