आयुक्तालय काॅलेज शिक्षा ने स्नातक पार्ट प्रथम में नवीन प्रवेश एवं पार्ट द्वितीय, तृतीय व एम.ए. एम.काॅम फाईनल में प्रवेश नवीनीकरण के लिए शुल्क जमा कराने की तिथि में अभिवृद्धि की है।

प्राचार्य राजकीय कन्या महाविद्यालय सवाई माधोपुर डाॅ. मनीषा शर्मा ने बताया कि जिन छात्राओं ने अभी तक प्रवेश शुल्क जमा नहीं करवाया है वे स्नातक पार्ट प्रथम के लिए 14 सितम्बर तक एवं स्नातक पार्ट द्वितीय, तृतीय व एम.ए., एम.काॅम. फाईनल के लिए 10 सितम्बर तक अपनी फीस ईमित्र के माध्यम से जमा करवा सकती हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया