बच्चों के लिए बढ़ाया शीतकालीन अवकाश
अत्यधिक ठण्ड एवं शीतलहर के प्रकोप को मध्यनजर रखते हुए राज्य के अनेक जिलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किये गये हैं। इस अवधि के दौरान शिक्षक विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे।
सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह ने 1 जनवरी 2020 से अग्रिम आदेशों तक राजकीय एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है। उन्होने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक का शिक्षण कार्य यथावत चालू रहेगा। सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर राजकीय कार्य सम्पादित करेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
