Sunday , 8 March 2026
Breaking News

परिवार कल्याण कार्यक्रमों की वीसी के माध्यम से की समीक्षा

परिवार कल्याण कार्यक्रम की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा की गई। वीसी का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना की अध्यक्षता में किया गया। वीसी में बीसीएमओ, बीपीएम, सीएचसी, पीएचसी के मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज व ब्लॉक स्तरीय स्टाफ मौजूद रहा।

 

Family welfare programs reviewed through video conference at sawai madhopur
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश सोनी ने वीसी में समस्त ब्लॉकों व चिकित्सा संस्थानों की परिवार कल्याण संबंधी प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए संस्थानों के संबंधित कार्य में पिछड़ने के कारणों पर मंथन करते हुए उन्हें सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवार कल्याण कार्यक्रम में वर्तमान स्थिति, कार्यक्रमों के लक्ष्यों की प्राप्ति, केसों की संख्या, एफडीएस, अंतरा इंजेक्टेबल, अंतरा राज अपडेशन, आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी, छाया, सास बहू सम्मेलन आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की। साथ ही कार्यक्रम के लक्ष्यों को पाने में जो भी गैप आ रहे हैं उन्हें दूर करने के प्रयासों के बारे में भी दिशा निर्देश दिए।
डॉ. सोनी ने परिवार कल्याण साधनों के स्टॉक आउट स्टेटस, एफपीएलएमआईएस पर उसकी एंट्री, इंडेंट व इंडेंट के माध्यम से सप्लाई प्राप्त करने के लिए भी निर्देशित किया। वीसी में जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा, यूएनएफपीए कंसल्टेंट आदित्य तोमर, यूपीएम विनोद शर्मा, जिला आईईसी समन्वयक प्रियंका दीक्षित, जिला आशा समन्वयक विमलेश शर्मा मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !