रक्तदाता जीवनदान ग्रुप सवाई माधोपुर एवं युवा शक्ति दोबडा खुर्द के संयुक्त तत्वावधान में दशहरे के उपलक्ष्य में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 25 अक्टूबर रविवार को सुबह 9 बजे से 3 बजे तक दोबड़ा खुर्द में किया जा रहा है।

शिविर संयोजक रुपसिंह दोबडा खुर्द ने बताया शिविर को लेकर पिछले 15 दिनों से तैयारी चल रही है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। शिविर में 51 युनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है।
ग्रुप कोर्डिनेटर दीनदयाल मलारना ने बताया कि शिविर में ब्लड डोनेशन करने वाले सभी रक्तदाताओं को टीशर्ट वितरित की जायेगी। मिडिया प्रभारी कालूराम मीना जोलन्दा ने बताया कि केम्प में कोरोना एडवायजरी की पालना सुनिश्चित की जायेगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया