Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जहरीले कीड़े के काटने से किसान की हुई मौ*त

कोटा (Kota): बूंदी (Bundi) जिले के तालेड़ा थाना इलाके में जहरीले कीड़े के काटने से एक किसान (Farmer) की मौ*त हो गई है। मृ*तक बद्रीलाल जरखोदा गाँव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार किसान को खेत में कार्य करते समय किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था। उस दौरान कीड़े के काटने का पता नहीं चल पाया। जब किसान घर लौटा तो आराम करते समय अचानक तबीयत बिगड़ी।

 

 

इसके बाद परिजन इलाज के लिए अस्पताल (Hospital) लेकर पहुंचे। जहां किसान की मौ*त हो गई। कोटा (Kota) के एमबीएस अस्पताल (MBS Hospital Kota) की मोर्चरी में श*व का पोस्टमार्टम करवाया गया। किसान के बेटे सोनू ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पिता दोपहर में खेत पर खाद डालने गए हुए थे। शाम को करीब 6 बजे वह वापस घर लौटे। घर से खाना खाकर वापस खेत पर गए थे। रात में करीब डेढ़ बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी।

 

Farmer Bundi Kota news update 16 July 24

 

 

 

उनके पैर की एडी पर किसी कीड़े के काटने के निशान नजर आए। इसके बाद उन्हे तुरंत इलाज के लिए तालेड़ा अस्पताल लेकर गए। अस्पताल से उन्हे कोटा रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मृ*त्यु हो गई। तालेड़ा थाने के हेड कांस्टेबल पवन शर्मा ने कहा कि बद्रीलाल शाम को खेत पर कार्य करने के बाद घर आए थे। घर में उन्होंने खाया। रात को जब वह टॉयलेट के लिए उठे तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनकी एडी पर किसी कीड़े के काटने के निशान थे।

 

 

परिजनों ने निशान वाली जगह पर हल्दी लगाई और अस्पताल लेकर आए। कोटा में इलाज के दौरान उनकी मौ*त हो गई। ये साफ नहीं हुआ कि उन्हे सांप ने काटा है या किसी और कीड़े ने। श*व का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृ*तक किसान के दो बच्चे है।

 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !