Friday , 4 September 2026
Breaking News

जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकियों से मुठभेड़ में चार जवान शहिद

जम्मू कश्मीर: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में डोडा (Doda) जिले के डेसा (Desa) में आंतकवादियों की फा*यरिंग में सेना के कैप्टन (Captain) सहित 4 जवान शहिद हो गए है। भारतीय सेना (Indian Army) ने सोशल मीडिया (Social Media) एक्स (X) पर ट्वीट करके जानकारी दी है कि चरमपंथियों के साथ मुठभेड़ में कैप्टन ब्रजेश थापा, नाइक डी राजेश, सिपाही बिजेंद्र और सिपाही अजय की मौ*त हुई है।

 

 

Soldiers Doda Jammu and Kashmir News Update 16 July 2024

 

 

सेना ने पोस्ट में लिखा है कि, ”थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और भारतीय सेना के सभी रैंक बहादुरों कैप्टन ब्रजेश थापा, नाइक डी राजेश, सिपाही बिजेंद्र और सिपाही अजय के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं, जिन्होंने डोडा में क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने के लिए आतंक-रोधी अभियान के दौरान अपना कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए है। भारतीय सेना इस दु:ख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।”

 

 

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में मा*रे गए जवानों को श्रद्धांजलि दी है। राजनाथ सिंह ने जानकारी दी है, ‘आतंक रोधी अभियान जारी है और हमारे जवान आतंकवाद के अभिशाप को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

 

 

 

लोकसभा (Loksabha) में विपक्ष के नेता और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पर एक पोस्ट में मा*रे गए जवानों को श्रद्धांजलि दी है और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने लिखा है कि, “आज जम्मू कश्मीर में फिर से एक आतंकी मुठभेड़ में हमारे जवान शहीद हो गए। शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों को गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

राहुल ने लिखा है कि, “एक के बाद एक ऐसी भयानक घटनाएं बेहद दुखद और चिंताजनक है। लगातार हो रहे ये आतंकी हमले जम्मू कश्मीर की जर्जर स्थिति बयान कर रहे हैं। भाजपा की गलत नीतियों का खामियाज़ा हमारे जवान और उनके परिवार भुगत रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि हर देशभक्त भारतीय की यह मांग है कि सरकार बार-बार हो रही सुरक्षा चूकों की पूरी जवाबदेही ले कर देश और जवानों के गुनहगारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। दु:ख की इस घड़ी में पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता से खड़ा है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !