कोटा: खेत में काम करते एक किसान की मौ*त हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार खेत में कीटनाशक दवा छिड़कने के दौरान किसान अचेत हो गया। एमबीएस हॉस्पिटल में 5 दिन बाद इलाज के दौरान किसान की मौ*त हो गई। घटना तालेड़ा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरा गांव की है। मृ*तक के भतीजे राजेश मीणा ने बताया कि चाचा खेत पर फसलों में दवाई छिड़क रहे थे।
इस दौरान पाइप फट गया और कीटनाशक दवा उनके मुंह में चली गई। हैड कांस्टेबल पवन कुमार ने बताया कि कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल की पुलिस चौकी से सूचना मिली कि 31 जुलाई के दिन मुकेश कुमार अपने खेत पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव कर रहा था। इस दौरान अचेत हो कर नीचे गिर गया। परिजनों ने एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान किसान की मौ*त हो गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
