Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बेमौसम की बरसात से किसान मायूस, समय पर नहीं हो पाएगी सरसों की बुआई

जिले सहित कस्बे व आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार शाम से शुरू हुआ बरसात का दौर रातभर कभी तेज कभी रिमझिम चलता रहा। शनिवार को भी दिनभर बरसात होती रही। जिससे क्षेत्र के किसान सरसों की बुआई को लेकर चिंताग्रस्त है। किसानों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व बेमौसम बरसात से ज्वार, बाजरे, तिल व उड़द की फसल खराब हो गई थी। बरसात से खेत लबालब हो गए थे। निचले भराव वाले खेतों में कई किसानों ने अपने खेतों में ईंजन चलाकर बरसात का पानी निकाला था और उनकी हकाई जुताई करके बुआई के लिए तैयार किया था।

 

Farmers disappointed due to unseasonal rains in sawai madhopur

 

कई जगह किसानों ने बुवाई भी कर दी थी। लेकिन शुक्रवार को फिर से बरसात आने से खेतों में फिर से पानी भर गया। जिससे अब तक की गई बुआई खराब होने के साथ ही अब उनमें आगे भी समय रहते सरसों की बुआई नहीं हो पाएगी। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि वैसे तो सरसों की बुआई का सही समय नवरात्रों के दौरान ही रहता है। ऐसे में किसानों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई है। वहीं रात भर व दिनभर बरसात होते रहने से मौसम बहुत ठण्डा हो गया, दिनभर ग्रामीण क्षेत्र के लोग घरों में दुबके रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !