भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में किसानों की समस्याओं को लेकर 12 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर दिए जा रहे धरने के दूसरे
दिन जिलाध्यक्ष रामावतार मीना एवं बरवाड़ा तहसील अध्यक्ष रामजीलाल मीना के नेतृत्व में बरवाड़ा तहसील के ग्रामीणों ने भी धरना स्थल पर नारेबाजी की। इस मौके पर किसान नेता रामपाल जाट ने धरना स्थल पर पहंुचकर समर्थन दिया तथा पूर्ण सहयोग करने का आष्वासन भी दिया। इस अवसर पर किसान नेताओं ने बताया कि जब तक किसानों की मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक धरना जारी रहेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
