किसान एकता मंच सवाई माधोपुर के धरने पर मोतीलाल जड़ावता, ऋषिकेश करमोदा, महेन्द्र आटून ने रक्त से तीनों कृषि कानून वापस लेने एवं एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है।

धरने पर महेन्द्र सूरवाल, लाखन मीना, सोनू कोंडली नदी, सीताराम, हाशिम, टीकाराम, राका, साका, रुद्रा, घमण्डी सरपंच ओलवाड़ा, भरोस, जीतू लीलोटी, राजेन्द्र, श्योजी सिनोली सहित दो दर्जन किसान और युवा उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया