Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

कन्या भ्रूण हत्या जघन्य अपराध: कलेक्टर

जिले में घटता लिंगानुपात चिंता का विषय है। कन्या भ्रूण हत्या जघन्य अपराध है, ऐसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई की जाएगी। सोनोग्राफी सेंटरों की भी विशेष अभियान चलाकर जांच करवाई जाए। ये निर्देश जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह ने कलेक्टर कक्ष में बेटी बचाओ, बेटी पढाओ एवं जिले में घटते लिंगानुपात को लेकर आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इसके लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर जागरूकता अभियान चलाएं तथा इस संबंध में आपसी समन्वय के साथ मिशन मोड में कार्य करें।

Female feticide heinous crime

बैठक में जिला कलेक्टर डाॅ. सिंह ने बताया कि जिले में वर्ष 2014-15 में लिंगानुपात 947 था, जो 2015-16 में 913, 2016-17 में 908, 2017-18 में 926 एवं 2018-19 में 906 पर आ गया। यह चिंताजनक स्थिति है। इस स्थिति को कलेक्टर डाॅ. सिंह ने गंभीरता से लेते हुए सीएमएचओ को नियमित डिलीवरी रिपोर्ट प्रेषित करने, रिपोर्ट से जिन क्षेत्रों में गेप आ रहा है, वहां विशेष अभियान चलाकर जागरूकता बनाने तथा इस संबंध में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लिंगानुपात बढ़ाने तथा लोगों में अवेयरनेस के लिए अभियान चलाए जाएं, इसके तहत काॅलेज छात्रों, महिलाओं एवं ग्रामीणों की जागरूकता कार्यशालाएं करवाई जाए। लोगों को घटते लिंगानुपात के संबंध में जागरूक करने के साथ ही इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराया जाए। प्रतिदिन जागरूकता गतिविधि के साथ ही प्रतिमाह वृहत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक करें। अस्पतालों में होने वाली डीएनसी की जांच की जाए, रिकार्ड आदि की जांचकर कार्यवाही करें। बैठक में महिला अधिकारिता की सहायक निदेशक राशि लोढा, सीएमएचओ, उप निदेशक बालविकास प्रियंका शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम मीना, रमेश चंद, मंजू जैन, पीसीपीएनडीटी जिला समन्वयक आशीष गौत्तम, सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा इस संबंध में जागरूकता अभियान मिशन मोड में चलाने का संकल्प व्यक्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !