सवाई माधोपुर से लालसोट मेगा हाईवे पर दुब्बी बनास के पास मादा पैंथर की सूचना14 जनवरी को मिलने पर मृत मादा पैंथर को आलनपुर के नर्सरी कैम्पस में लाकर संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग सवाई माधोपुर के की टीम डॉ. राजीव गर्ग, डॉ. ओमप्रकाश वर्मा एवं डॉ. सी.पी. मीना द्वारा पोस्टमार्टम किया गया।

उप वन संरक्षक श्रवण कुमार रेड्डी ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान सीआई परमेन्द्र शर्मा, एनजीओ रणथंभौर सेंचुरी संस्था, सहायक वन पाल ताराचन्द जादव, शिवराज गुर्जर, वन रक्षक राजेन्द्र चौधरी व समस्त स्टाफ के समक्ष मादा पैंथर का आलनपुर नर्सरी कैम्पस में नियमानुसार उत्तम दाह संस्कार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया