Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

ट्रेन से ऊतरने वाले यात्रियों के साथ लूटपाट व मोबाइल छीनने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने ट्रेन से ऊतर वाले यात्रियों से रेल्वे स्टेशन पर लूटपाट व मोबाइल छीनने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अमन उर्फ कलुआ पुत्र रमेश महावर निवासी तेलियो की मस्जिद के पास चौथ का बरवाड़ा, प्रिंस कुमार जैन पुत्र छोटूलाल जैन निवासी निवासी छोटा बाजार चौथ का बरवाड़ा और धनराज पुत्र बाबूलाल सैनी निवासी मालियो की बाड़ी चौथ का बरवाड़ा को गिरफ्तार किया है।

 

 

पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में आपराधिक प्रवृति के लोगों पर अंकुश लगाए जाने हेतु अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांश शर्मा और वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर अनिल डोरिया के  सुपरविजन में चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी भंवर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए रेल्वे स्टेशन चौथ का बरवाड़ा पर ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों के साथ लूटपाट कर नकदी व मोबाइल छीनने के मामले में अमन उर्फ कलुआ पुत्र रमेश महावर निवासी तेलियो की मस्जिद के पास चौथ का बरवाड़ा, प्रिंस कुमार जैन पुत्र  छोटूलाल निवासी छोटा बाजार चौथ का बरवाड़ा और धनराज पुत्र बाबूलाल सैनी निवासी मालियो की बाड़ी चौथ का बरवाड़ा को गिरफ्तार किया है।

 

 

Chauth Ka Barwada Police arrested 3 accused in the case of robbery and snatching of mobile phones from the passengers in railway station sawai madhopur

 

 

 

यह था मामला :-

उल्लेखनीय है कि गत 15 जनवरी 2024 को प्रदीप सचदेवा पुत्र शोभराज सचदेवा निवासी मानसरोवर जयपुर ने चौथ का बरवाड़ा थाने पर दर्ज कराया कि गत दिनांक 14 जनवरी 24 को शाम को 8 बजकर 20 मिनट पर प्रार्थी व प्रार्थी का पुत्र लक्ष्य उर्फ लक्की सचदेवा जोधपुर भोपाल ट्रेन से सवाई माधोपुर आ रहे थे।

 

 

रास्ते मे चौथ का बरवाड़ा रेल्वे स्टेशन पर सवाई माधोपुर जंक्शन समझकर गलती से वहां पर ऊतर गये। जहां पर दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान करीब रात के 10 बजे प्रार्थी का पुत्र लक्की रेल्वे स्टेशन के बाहर पेशाब करने गया तो उसे अकेला देखकर तीन लड़कों ने उसके साथ लात घूंसों से मारपीट की व मोबाइल छीनकर भाग गये। प्राप्त रिपोर्ट पर चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने थाने पर प्रकरण आईपीसी में दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

 

 

 

 

इस तरह आरोपियों को किया गिरफ्तार:- 

प्रकरण में अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु हेतु थाने स्तर पर एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटना की सूचना मिलते ही रात्रि को ही लगातार गश्त कर रेल्वे स्टेशन व कंजर बस्ती के आस पास घूमने वाले संदिग्ध लोगों को डिटेन कर पूछताछ की गई तथा मुखबिरी सूत्रों से पता लगाया कि शाम को रेल्वे स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों के टाईम पर अमन उर्फ कलुआ पुत्र श्री रमेश महावर, प्रिंस कुमार जैन पुत्र छोटूलाल जैन और धनराज पुत्र बाबूलाल सैनी निवासियान चौथ का बरवाड़ा रेल्वे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में घूमते है तथा शराब व अन्य नशा का सेवन करते है।

 

 

 

 

इस पर तीनों की तलाश की गई तो तलाश के दौरान तीनों संदिग्धों की आज सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौथ का बरवाड़ा के खेल मैदान पर पार्टी करने की सूचना मिली।सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तीनों को खेल मैदान से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी अमन उर्फ कलुआ व धनराज सैनी पूर्व में भी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौथ का बरवाड़ा से पोषाहार चोरी व नकबजनी के मामले में गिरफ्तार हो चुके है। आरोपियों से और भी वारदातें खुलने की संभावना है, जिनसे अनुसंधान जारी है।

 

ये रहे पुलिस टीम में शामिल:-

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी भंवर सिंह कर्दम, सहायक उप निरीक्षक दौलत सिंह, धर्मेन्द्र चौधरी हेड कांस्टेबल, देशराज कांस्टेबल, नाथूलाल कांस्टेबल और गोरधन सिंह चालक मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !