सवाई माधोपुर में खेत में रखे सामान को नुकसान पहुंचाने पर पति-पत्नी पर लाठी-डंड़ों और कुल्हाड़ी से सिर पर जमकर वार किया। दंपत्ति के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों के घर से बाहर आए जिससे हमलावर भागें। कीरों की ढाणी की रहने वाली घायल महिला कैलाशी पत्नी हरि कीर ने पुलिस को बताया कि गत सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह घर पर खाना बना रही थी। इसी समय पति भी घर पर ही था। तब कजोड़ी पत्नी कांजी कीर उसके घर पर आई और गाली-गलौच करना शुरू कर दिया।

कजोड़ी ने उसके खेत के गड्डू (सीमेंट के ड़डें) तोड़ने का आरोप लगाया। समझाने पर भी वह नहीं मानी। इस दौरान हंसराज, मनराज, कान्जी, बसराम, हाथों में लाठी-डण्डे और कुल्हाड़ी लेकर वहां आ गए। हंसराज ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मनराज ने उसके पति पर वार किया। अन्य लोगों ने दोनों के साथ मारपीट की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया